नव वर्ष से पहले मुम्बई क्राइम ब्रांच का कारनामा, रेव पार्टी से पकड़े 100 युवा, 5 लड़कियाँ शामिल

By: Shilpa Sun, 31 Dec 2023 5:32:56

नव वर्ष से पहले मुम्बई क्राइम ब्रांच का कारनामा, रेव पार्टी से पकड़े 100 युवा, 5 लड़कियाँ शामिल

मुम्बई। मुंबई के ठाणे में न्यू ईयर से एक दिन पहले पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने यहां हो रही एक रेव पार्टी से पांच लड़कियों और 95 लड़कों को हिरासत में लिया है। इस कार्रवाई को मुंबई की क्राइम ब्रांच टीम ने अंजाम दिया है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, पकड़े गए आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में शराब, गांजा और नशे के रूप में इस्तेमाल किए जाने वाले सामान बरामद किए गए हैं। क्राइम ब्रांच की टीम इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और हिरासत में लिए गए लोगों का मेडिकल चेकअप कराया जा रहा है।

सीएम ने कही ये बात


इस मामले के सामने आने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि पुलिस अलर्ट मोड पर है और एक्शन लिया जा रहा है। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। हमने नशा मुक्ता मुंबई बनाने का संकल्प लिया है और कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

पकड़े गए लोगों दो पार्टी आर्गनाइजर शामिल

बताया जाता है कि थाणे क्राइम ब्रांच के अधिकारियों को रेव पार्टी के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी। जिसके बाद छापेमारी की गई है। पुलिस ने इस छापेमारी में जिन लोगों को हिरासत में लिया है, उनमें से दो लोग पार्टी आर्गनाइज करने वाले शामिल हैं।


कई नशीले पदार्थ बरामद


पुलिस ने लगभग 2 बजे यह छापेमारी अभियान चलाया था। रेड में एलएसडी, मारिजुआना समेत कई अवैध नशीले पदार्थों बरामद किए गए हैं और उन्हें जब्त कर लिया।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com